BREAKING

Mumbai News: नगरसेविका मनीषा कमलेश यादव का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा कल बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में कांदिवली की नवनिर्वाचित बीजेपी नगरसेविका मनीषा कमलेश यादव का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर मनीषा यादव के पिता तथा लगातार चार बार नगरसेवक रहे कमलेश यादव विशेषरूप से उपस्थित रहे। संस्था की तरफ से उपस्थित लोगों में उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, पूरव गांधी, कवि रवि यादव, रामालिंगम, इंजीनियर राजेश यादव, भोला वर्मा, शमशाद खान आदि का समावेश रहा। मनीषा यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए डॉ किशोर सिंह तथा उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुख्यमंत्री ने किया ‘माई मुंबई 2026’ कैलेंडर का लोकार्पण 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें