BREAKING

Jaunpur News: प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने तथा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यकाल तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यम, औद्योगिक विकास आदि के क्षेत्र में किये गये विकास और शासन की उपलब्धियों से सम्बन्धित भव्य प्रदर्शनी, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 अजय सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।  प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान अतिथिगणों के द्वारा संवाद करते हुए विभागवार जानकारी प्राप्त की गयी और योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा सभी सम्मानित अतिथिगण को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। टी0डी0 कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग से पंजीकृत कलाकार अशोक कुमार यादव एवं सोनम सरोज की टीम द्वारा लोकगीत के माध्यम से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय करंजाकला एवं टी0डी0 कॉलेज की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गया जिनकी उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहना की गई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वांगीण एवं समावेशी विकास सुनिश्चित हुआ है। शासन की योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुँचाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित कर आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत 09 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन एवं विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की गई हैं। जनपद जौनपुर में आधारभूत संरचनाओं के विकास के अंतर्गत विभिन्न बाइपास निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिससे विशेष रूप से मुगराबादशाहपुर क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से शीघ्र निजात मिलेगी। पर्यटन विकास के अंतर्गत घाटों का निर्माण कराया गया है, जहां छठ पर्व के अवसर पर भव्य दृश्य देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तकनीक के साथ जागरुकता जरूरी: डॉ.अनुराग मिश्रा

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर प्रदान किया जा रहा है तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 14 लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया गया है। युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत 05 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन सलमान शेख द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित आमजन उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें