BREAKING

Jaunpur News: तकनीक के साथ जागरुकता जरूरी: डॉ.अनुराग मिश्रा


डिजिटल समझ ही असली ताकत-जयप्रकाश सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत तीसरे दिन का कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं जागरूकता के वातावरण में गरिमापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर क्राइम निरीक्षक जयप्रकाश सिंह एवं अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अंकुर शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ, जिसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का गरिमामय स्वागत किया गया।

अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त मंच है। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने, डिजिटल ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों से सतर्क रहने तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि साइबर क्राइम निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अंकुर शुक्ला ने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने, सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें लोकगीत, समूह नृत्य, लघु नाटक एवं कौशल विकास से जुड़े प्रेरक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता, सामाजिक जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. अमित जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनों में डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ.अरविंद यादव, अहमद अब्बास खान अंबुज मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह,राजन,राज, अंशुमान,सुजीत,अल्तमस,हर्ष यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य तथा सैकड़ों स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर इलेक्ट्रिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने हसनैन कमर दीपू अध्यक्ष, देवेंद्र खरे बने महामंत्री

इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का तीसरा दिन युवाओं में प्रेरणा, जागरूकता, मनोवैज्ञानिक समझ, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कौशल उन्नयन के सशक्त संदेशों के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें