BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय डीहअशरफाबाद जिले में प्रथम

हिम्मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में  कंपोजिट विद्यालय डीहअशरफाबाद कुल 11 छात्रों के चयन के साथ जनपद में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है।यह परीक्षा बीते नवंबर माह में हुई थी जिसका परिणाम रविवार को ऑनलाइन जारी हुआ है। विद्यालय से अयांश यादव, नौसीन अंसारी, हरिओम शर्मा, हिमांशू चौरसिया, काजल मौर्या, हर्ष तिवारी,अर्पिता, जासमीन,अंकिता मौर्या, आदित्य  यादव व शालू ने उक्त परीक्षा में सफलता हासिल की। चयनित छात्रों को चार वर्ष तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृति कक्षा नौ, 10, 11 और 12वीं में प्रत्येक वर्ष प्रदान की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने शिक्षकों की लगन और बच्चों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्र व अध्यापक गण संजय सिंह, संतोष कुमार वर्मा, उदय कृष्ण यादव, अरविंद सिंह, ब्रजेश सिंह, अनुराग पाण्डेय, मनोरमा सिंह, मीनू गुप्ता, सौरभ दीक्षित ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभ आशीष प्रदान किया।

यह भी पढ़ें | Haryana News: हिंदी काव्य सरिता मंच द्वारा होली काव्योत्सव संपन्न 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें