Haryana News: हिंदी काव्य सरिता मंच द्वारा होली काव्योत्सव संपन्न
शिवपूजन @ नया सवेरा
हरियाणा। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था हिंदी काव्य सरिता मंच के तत्वावधान में रविवार 1 मार्च होली की पूर्व संध्या पर आनलाईन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ त्रिलोक चंद्र फतेहपुरी महेंद्रगढ़ हरियाणा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से कवि विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन संस्थापक सुरेश कुमार सुलोदिया गुड़गांव ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
आमंत्रित साहित्यकारों में डॉ सुशीला जांगड़ा जींद, सभाचंद दुबलाना महेंद्रगढ़, नेमीचंद शांडिल्य रेवाड़ी,डॉ देवी राम शर्मा रेवाड़ी,अरविंद भारद्वाज रेवाड़ी,पंकज मलिक भिवानी,कवि विनय शर्मा दीप मुंबई,सुनील कुमार फरुखनगर गुड़गांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी कवियों ने रंगोत्सव एवं होलिका दहन पर खूबसूरत गीत,छंद,मुक्तक सुनाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अध्यक्षता कर रहे फतेहपुरी ने सभी की रचनाओं एवं प्रस्तुति की तारीफ करते हुए अपनी मुक्तक एवं गीत से सभी को गुदगुदाया तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
