BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

रामाज्ञा यादव  @ नया सवेरा 

जलालपुर, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर तीनों इकाइयों का समापन दिवस रविवार को प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के गांव में हुआ। शिविर में शिविरार्थियों ने सुंदर अल्पना  बनाया और कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ। प्रथम चरण डॉ हेमंत यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर ने स्वस्थ कैसे रहें इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया उन्होंने महिलाओं में होने वाली गम्भीर बीमारी तथा एनीमिया एवं हृदय रोग पीसीआर को रेखांकित करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। सात दिवसीय शिविर कर रहे शिविरार्थियों को साधुवाद दिया एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी हेतु पूछे गए प्रश्नोत्तरी का बारी बारी से उत्तर दिया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि पंकजभूषण मिश्र प्रबंधक एवं पत्रकार ने बताया कि जीवन में किसी वस्तु की अधिकता नहीं होनी चाहिए एक लक्ष्य का निर्धारण कर कार्यों को संपादित करना चाहिए। 

विशिष्ठ अतिथि संतोष कुमार यादव चौंकी प्रभारी पराऊगंज ने  साइबर क्राइम ठगी तथा डायल 112 एवं महिला सशक्तिकरण फेज—5 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  महिला हेल्पलाइन जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और मदद ले सकती हैं। महिला  सुरक्षा ऐप बनाए हैं, जैसे कि "She Safety" और "Women Safety", जो महिलाओं को मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।  शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से पुलिस विशेष अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा के बारे में शिक्षित करती है और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करती है। अपराध रोकथाम पुलिस अपराधों को रोकने के लिए काम करती है, जिससे महिलाएं सुरक्षित रहें। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कार्यक्रम डॉ श्रीनिवास तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों एवं उसके उद्देश्यों को सात दिवसीय शिविर में सभी कार्यों को बारी बारी से बताया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक एवं गायन एवं तमाम विधाओं में सर्वोत्कृष्ट कार्य संपादित किए शिविरार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना मिश्र एवं डॉ अवनीश कुमार दुबे ने शिविर कर रहे शिविरार्थियों को शिविर से क्या लाभ हुआ  इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।  धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से डॉ संजय यादव, डॉ रागिनी दुबे अजय यादव पत्रकार उपेन्द्र दुबे अखिलेश मिश्र, सुरेश कुमार के आलावा सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन स्वयंसेविका  मानषी पाण्डेय एवं साक्षी चतुर्वेदी ने किया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मानवीय मदद की दिशा सीमा सिंह के कार्य प्रेरणादायक : अमृता फडणवीस


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें