BREAKING

Mumbai News: मानवीय मदद की दिशा सीमा सिंह के कार्य प्रेरणादायक : अमृता फडणवीस



मेघाश्रेय द्वारा 18 महिलाओं को स्वयं शक्ति सम्मान

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। समाज सेवा और मानवीय मदद की दिशा में प्रेरणादायक काम कर रही संस्था मेघाश्रेय ने अपने सामाजिक कार्यों से  प्रेरणा देने वाली देश की 18 जानी-मानी महिलाओं को सम्मानित किया। लोअर परेल के सेंट रेजिस होटल में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों से न सिर्फ जरूरतमंद लोगों को मदद मिलती है अपितु समाज और देश को ताकत मिलती है। मेघाश्रेय संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सीमा सिंह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मानवता के मदद की दिशा में सीमा सिंह ने हमेशा समर्पित भावना के साथ काम किया है। इनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होली को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द की अपील

ज्ञातव्य हो कि सीमा सिंह अपनी संस्था मेघाश्रेय के माध्यम से पिछले अनेक वर्षों से प्रेरणादायक सामाजिक काम कर रही हैं। विशेषकर जरूरतमंद लोगों और बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की हमेशा सराहना की जाती रही है। कैंसर पीड़ित महिलाओं के निशुल्क इलाज हेतु वह हमेशा अग्रणी रहीं। जिन महिलाओं को उनके प्रेरणादायक सामाजिक कार्यों के चलते सम्मानित किया गया,उनमें डॉ हंसज, अश्वनी भिड़े, डॉ नंदिता, नंदिता गुप्ता, पलक मुहाल, अक्षता कंबोज, हिना खान, मंजू लोढ़ा, शांभवी चौधरी, शिवानी पाटिल, जूही बब्बर, शालिनी पासी, हरदीप कौर, हुमैना काजी, नम्रता पुरोहित, महाबनो मोदी, रूपाली गांगुली तथा रवीना टंडन का समावेश रहा। इस अवसर पर व्यवसायिक, सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही। अंत में सीमा सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें