Jaunpur News: होली को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द की अपील
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशासन ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। नवीन कुमार (उप जिलाधिकारी) व परमानंद कुशवाहा (क्षेत्राधिकारी) के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: देवी प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
अधिकारियों ने लोगों से होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अभद्रता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, एसआई कविंद्र राय, प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की।प्रशासन ने कहा कि होली के अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी मिलकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं, जिससे क्षेत्र में शांति और खुशहाली बनी रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
