BREAKING

Jaunpur News: देवी प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गढ़ा गोपालापुर निवासी देवी प्रसाद तिवारी पुत्र प्यारे लाल तिवारी (उम्र 62 वर्ष) के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर  दौड़ गई। 2 साल पहले वे हिंडाल्को में मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए थे और जौनपुर शहर में रह रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्रों आशुतोष और आदित्य के अलावा दो पुत्रियां और  बड़े भाई अरुण कुमार तिवारी और उनका परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधान कृष्णदेव दुबे, महंत राज तिवारी, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, अनिल दुबे, प्रधान हर्षू पाठक, अमरनाथ तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, संजय दुबे, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, काशी तिवारी, श्रवण तिवारी, इंद्रावती तिवारी, आनंद तिवारी, पत्रकार शिव पूजन पांडे, विनय तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें