BREAKING

Jaunpur News: मुकदमे की रंजिश में भाई पर लाठी-डंडे से हमला, प्राथमिकी दर्ज

अरशद हाशमी @ नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चौंधी गांव में मुकदमे की रंजिश को लेकर भाई द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह मलिकानपुर बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही उनके भाई सभाजीत सिंह ने उन्हें रोक लिया और मुकदमे में सम्मन भेजवाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि सभाजीत ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल वीरेंद्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर आरोपी सभाजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: देवी प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें