Jaunpur News: चंद दिनों में ही भैंस चोरी का हुआ खुलासा
तीन भैंस एक कटृटा, कारतूस सहित पांच गये जेल
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। भैंस चोरी करने वाले पांच अभियुक्तों को, तीन भैंस एक पिकअप एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ सुजानगंज पुलिस ने सोमवार की बीती रात को गिरफ्तार कर लीया। जानकारी अनुसार क्षेत्र के शिवरिहां निवासी रामरती देवी पत्नी स्वर्गीय राजमणि पाल ने शनिवार को सुजानगंज थाने में शिकायत की थी कि 26 फरवरी की रात्रि 1:30 बजे के बीच में उनकी भैंस को उन्हीं के गांव के ही दीपक पांडे उर्फ शेरू, पन्ना लाल यादव पुत्र उरी, लालमणि यादव पुत्र रमाशंकर द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जब जांच प्रारंभ की तो दो तारीख की बीती रात मुखबिरों की सूचना पर सुजानगंज के थाना अध्यक्ष थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय, के नेतृत्व में उ0नि0 बृजेश मिश्र, उ0नि0 आनन्द राय, हे0का0 मानस तिवारी, हे0का0 तीर्थराज यादव, हे0का0 अजीत यादव, हे0का0 जितेश कुमार, के द्वारा 2 बजे के आस पास कुन्दहाँ से पीपरी घाट जाने वाले रोड़ पर ग्राम बाल्हामऊ (नेवाजी का पूरा) में गिरिजाशँकर पुत्र रामनरेश ग्राम बाल्हामऊ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के खेत के पास से 1.दीपक पाण्डेय उर्फ शेरू पुत्र राजेन्द्र पाण्डेय ग्राम कुशमौल, 2.पन्नालाल यादव पुत्र उरी यादव निवासी ग्राम 3. लालमणी यादव पुत्र रमाशँकर यादव ग्राम गाड़ापुर थाना फत्तनपुर प्रतापगढ़ 4.गुलफाम पुत्र मुस्तकीम ग्राम शिवगढ़ बिन्दागंज थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़ 5.अकमल पुत्र सुहेल अंसारी निवासी ग्राम चन्देली थाना फत्तनपुर प्रतापगढ़ (प्रकाश मे) को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उनके कब्जे से तीन भैंस एक तमंचा तमंचा 315 बोर ,1 जिन्दा कारतुस, 1महेन्द्रा पीकप बरामद किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना से सुजानगंज फूलचंद पांडे ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय डीहअशरफाबाद जिले में प्रथम
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
