BREAKING

Jaunpur News: मुफलिसी में रहने वालों के लिए बने सहारा: मौलाना काशमी

डेहरी ईदगाह पर पढ़ी गई ईद की नवाज,मांगी गई दुआ

रोजेदारों ने पूर्वजों की कब्र पर जाकर उनके लिये मांगी दुवाएं

 नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव में स्थित शाही ईदगाह पर शनिवार को अकीदतमंदों ने ईद की नवाज पढ़ देश की उन्नति और भाईचारे को बढ़ाने के लिए दुआएं मांगी। तकरीर करते हुए मौलाना हस्सान अहमद काशमी रोजेदारों को नवाज अदा कराई साथ ही उन्होंने कहा कि सभी धर्मो के लोगों को आपस में भाईचारा बढ़ाना चाहिए। प्रेम और सहयोग की भावना से ही समाज और देश की तरक्की संभव है। मुफलिसी में रहने वालों के लिए सहारा बने। अल्लाह की इबादत करते रहे और नेक रास्तों पर चलें।तत्पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और खुशियां साझा कर  अपने अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर उनके लिये दुवाएं मांगी।छोटे बच्चों ने भी एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।वही प्रधानपति फरहान अहमद ने ईद की बधाई देते हुए कहां कि अल्लाह के सामने ना कोई छोटा है ना बड़ा, ना कोई अमीर है ना कोई गरीब है।

बता दे कि ईदगाह के बाहर सजे मेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।अपनी ईदी से खिलौने और मिठाइयां खरीदते बच्चों के चेहरों पर त्योहार की रौनक झलक रही थी।वही सुरक्षा की दृष्टि से सर्की चौकी प्रभारी मय टीम के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की गई है विशेष पहल: डॉ. एके

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें