BREAKING

Jaunpur News: स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की गई है विशेष पहल: डॉ. एके



श्री साईं श्रद्धा मेमोरियल हॉस्पिटल ने नि:शुल्क ओपीडी

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरकी सुल्तानपुर रोड के सरायवीरू में स्थित श्री साईं श्रद्धा मेमोरियल हॉस्पिटल में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर  ओपीडी निःशुल्क की गई है जिसकी जानकारी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ ए के यादव ने दी।उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनके स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष पहल पर की गई है।यह पहल देवी की पूजा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा का संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 90 बरस की उम्र में भी जिज्ञासा जिंदा है, अनुभवों का चलता-फिरता विश्वविद्यालय

उन्होंने कहा कि पूरे चैत्र नवरात्रि भर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी कराई जा रही है जिससे कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में इलाज से वंचित न रहे,यही हमारा प्रयास है। क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में हॉस्पिटल पहुंच निशुल्क ओपीडी का लाभ उठाएं। बता दे कि हॉस्पिटल द्वारा विगत दो माह पहले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। जिसमें भारी संख्या में मरीज पहुंच शिविर का लाभ उठाया था।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें