Jaunpur News: परमहंस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर मना वार्षिकोत्सव
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के भीलमपुर गांव स्थित परमहंस पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल पर वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व प्रसिद्ध परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के वरिष्ठ शिष्य, परम पूज्य नारद महाराज उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नारद महाराज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा और अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे चारित्रिक विकास का माध्यम बनना चाहिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के पीआरओ के इस्तीफे चर्चा तेज
स्वामी जी की उपस्थिति ने पूरे विद्यालय परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महराजगंज, डॉ संजय सिंह एम डी सर्जन कमला हॉस्पिटल जौनपुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभी मैं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा आपकी कला आत्मविश्वास और उर्जा देखकर यह विश्वास और भी दृढ़ हो गया है कि हमारे देश का भविष्य सुरक्षित और सशक्त हाथों में है केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि खेल संगीत और नृत्य जैसे क्षेत्र में भी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए उतने ही महत्वपूर्ण है। स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह डायरेक्टर डॉ विनय कुमार सिंह संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटक मुख्य आकर्षण रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रिया सिंह ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित करवाया।
इस अवसर पर, विवेक यादव,शुभम पांडे,विकास पाल, युवराज सिंह, प्रगति तिवारी, संध्या सिंह, साधना तिवारी, शिक्षक गण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने आए आगंतुओ का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)