Jaunpur News: जिले में सकुशल समाप्त हुई नकलविहीन बोर्ड परीक्षा
जिले में 5 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले में सकुशल नकलविहीन बोर्ड परीक्षा समाप्त हुई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली 23 दिनों की परीक्षा अवधि में कुल 54,172 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनके लिए जनपद में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान कुल 7,450 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें हाईस्कूल के 3,850 और इंटरमीडिएट के 3,600 छात्र शामिल हैं। कड़ी निगरानी के बावजूद नकल और फर्जीवाड़े के दो मामले सामने आए। 23 फरवरी को नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज, घघरिया (मछलीशहर) में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक व्यक्ति को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसी प्रकार एक अन्य मामले में भी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के पीआरओ के इस्तीफे चर्चा तेज
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। छह जोनल, 22 सेक्टर और 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ छह सचल दस्ते, 206 केंद्र व्यवस्थापक, 206 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 5,600 कक्ष निरीक्षक तैनात रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जौनपुर में 5 केंद्रों पर 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
![]() |
| विज्ञापन |


