BREAKING

Jaunpur News: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के पीआरओ के इस्तीफे की चर्चा तेज

मैं संगठन में काम करना चाहता हूं : के.के. जायसवाल

Speculation Mounts Over Resignation of Sports and Youth Welfare Minister's PRO

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं सदर विधायक गिरीश चन्द्र यादव के जनसम्पर्क अधिकारी इं. कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ मुन्नू के इस्तीफे की खबर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा दिया है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि उन्होंने स्वयं बातचीत के दौरान कहा कि वह संगठन में काम करना चाहते हैं। इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं बोला। इस संबंध राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह किसी मीटिंग में व्यस्त थे। चर्चाओं एवं सूत्रों की मानें तो मंत्री जी के पीआरओ रहे श्री जायसवाल द्वारा पिछले सप्ताह ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

बता दें कि श्री जायसवाल पिछले 3 दशक से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते हुये नगर पालिका/पंचायत, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में बढ़—चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं। खेतासराय कस्बे के मूल निवासी केके जायसवाल जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के बगल में रहते हैं। वह भारतीय जनता युवा पार्टी के जिला महामंत्री, मण्डल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी/संयोजक, राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चंद्र यादव के मुख्य चुनाव अभिकर्ता, क्षेत्रीय महामंत्री सहित अन्य पदों पर रह चुके हैं। साथ ही खेतासराय में स्थित एक इण्टर कालेज के प्रबंधक के अलावा तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हैं।

हमें नहीं है कोई जानकारी

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी हमें नहीं ​है। फिलहाल इस तरह की सही जानकारी राज्यमंत्री ही बता सकते हैं। वहीं मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

इसकी जानकारी नहीं है, मगर कुछ पहले चर्चा अवश्य थी: जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि ऐसी जानकारी नहीं है लेकिन श्री जायसवाल द्वारा कुछ दिन पहले संगठन में कार्य करने की इच्छा अवश्य जाहिर की गयी थी। मैंने कहा था कि पार्टी की नीति के अनुसार एक व्यक्ति दो पद पर नहीं हो सकता है।

मीटिंग में हैं मंत्री जी

उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से सम्पर्क किया गया तो उनके उधर से आवाज आयी की मंत्री जी मीटिंग में व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुठभेड़ के बाद जनसेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें