Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान न्यायालय भेज दिया। बीते गुरुवार को एक विवाहित महिला ने पड़ोसी गांव निवासी कमलेश कुमार के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराई की उक्त युवक शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारिरिक सम्बंध बनाता रहा। जब युवती ने आरोपी युवक से शादी करने को कही तो उसने इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करतें हुए उपनिरीक्षक हैदर अली द्वारा आरोपी युवक को महनपुर मोड़ से दोपहर में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ इन्दिरा यथार्थ राजस्थान इकाई की प्रभारी नियुक्त
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)