Mumbai News: डॉ इन्दिरा यथार्थ राजस्थान इकाई की प्रभारी नियुक्त
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर मध्य प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने विगत दिनों मुंबई से आनलाइन मिटिंग करके राष्ट्रीय पदाधिकारियों से विमर्श पश्चात अलवर राजस्थान की लोकप्रिय स्त्री रोग विशेषज्ञ कवयित्री लेखिका मोटिवेशनल स्पीकर डॉ इन्दिरा गुप्ता यथार्थ को मार्च 2026 से फरवरी 2027 हेतु संस्था की राजस्थान इकाई का प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया। उनका कार्य सराहनीय रहा तो पदभार का समय बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ई-बीएलओ एप से सर्वाधिक मतदाता एंट्री में जनपद को मिला द्वितीय स्थान
डॉ यथार्थ एक संवेदनशील,अनुभवी,मानव वेदना के प्रति अपनी संवेदना और अपनी बुद्धि विवेक समर्थ लेखन के माध्यम से समर्पित भाव से लंबे समय से सेवाएं दे रहीं हैं।जयपुर में जन्मी डॉ इन्दिरा एक कुशल चिकित्सक, लेखक, कहानीकार, कवयित्री के रूप में ख्याति प्राप्त हैं। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि डॉ इन्दिरा गुप्ता यथार्थ के मनोनयन से राजस्थान साहित्य जगत प्रफुल्लित ही नहीं अपितु संस्था का भी विस्तार होगा। उक्त मनोनयन से राजस्थान का युवा साहित्यकार एवं मंच से जुड़े सभी विद्वान काव्य मनीषी, साहित्य अनुरागी एवं पदाधिकारी ने डॉ यथार्थ को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

