Bareilly News: नवनियुक्त बीजेपी महानगर पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर के नवनियुक्त महानगर पदाधिकारियों का प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पटका और स्मृति चिन्ह देकर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर स्वागत मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सभी नवनियुक्त महानगर पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा संगठन की नीतियों को जन-जन तक सभी पदाधिकारी पहुंचाएं।बरेली के बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा सभी नवनिर्वाचित महानगर के पदाधिकारी जी जान से संगठन में कार्य करें।
महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा सभी पदाधिकारी संगठन में जी जान से कार्य करें और महानगर मैं संगठन की पहचान बने। सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है। एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारी में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राज किशोर कश्यप, प्रवेश वर्मा, डॉ रामचंद्र मौर्य, अमरीश कठेरिया, विभु शर्मा, महामंत्री विष्णु शर्मा, डॉ आदेश गंगवार, राजीव साहनी, मंत्री अजय चौहान, रितेश गुप्ता , लता सिंह बघेल, रेनू शर्मा, कुमार गौरव शर्मा, राधे गुर्जर, मनजीत सिंह नागपाल, सत्तू सागर श्रीमती रितु सागर, कोषाध्यक्ष विपिन भास्कर का पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एससी एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, बंटी ठाकुर, गरिमा कमांडो, संतोष कश्यप, छगंमल मौर्य, सतीश कातिव, वीरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र मौर्य एवं समस्त महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षऔर पार्षदगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मथुरा में संत की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन, निकाली रैली
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


