BREAKING

Mumbai News: मीरा भायंदर के नवनिर्वाचित नगरसेवक और नगरसेविकाओं का हुआ भव्य सम्मान

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

भायंदर। मनपा चुनाव में इस शहर की 15 लाख नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी पर अटूट भरोसा दिखाया है, जिसके चलते पार्टी ने 78 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की। शहरवासियों के भरोसे की कसौटी पर खरे उतरते हुए भाजपा के सभी नगरसेवक आगामी पांच वर्षों में विकास और जनहित के सभी उन कार्यों को पूरा करके दिखाएंगे, जो अब तक नहीं हुए। यह बातें मीरा-भायंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने मीरारोड पूर्व के एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज सभागृह में प्रवासी संदेश द्वारा आयोजित प्रवासी संवाद तथा नवनिर्वाचित नगरसेवक-नगरसेविकाओं के अभिनंदन समारोह में कहीं। गौरतलब हो कि श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह तथा महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक नरेंद्र मेहता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मुंबई से सटा मीरा-भायंदर उभरता हुआ शहर है। 

हमने अपने विधायक के कार्यकाल तथा भाजपा ने मनपा की सत्ता के कार्यकाल में विकास कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम तक पहुंचाया है, और कुछ अधूरे कार्य, जैसे सूर्या जल प्रकल्प, मेट्रो ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट जल्द ही पूरे होने के कगार पर हैं। इन सभी प्रोजेक्ट के पूरे होने पर मीरा-भायंदर वासियों का जीवन और सुगम हो जाएगा। विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है, जिसे हमने कर दिखाया है, और शहरवासियों ने भर-भरकर भाजपा पर भरोसा जताया है, और इसी विश्वास के बल पर पार्टी के तमाम युवा व ऊर्जावान नगरसेवक चुनकर मनपा में पहुंचे हैं। इनमें विकास का विजन है, कुछ नया कर दिखाने का जोश है, जिसका लाभ शहरवासियों को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने आयोजकों का इस अनूठे आयोजन तथा नवनिर्वाचित नगरसेवक-नगरसेविकाओं का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में संपन्न हुआ होलिका दहन, 87 स्थानों पर शांतिपूर्ण आयोजन

इस अवसर पर श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह, महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह, पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी, प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय, सीईओ दीपक परमार, प्रबंध संपादक अभिज्ञान उपाध्याय के हाथों विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल विनोद मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, भाजपा के मुंबई उपाध्यक्ष एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, राहुल एजुकेशन ग्रुप के सेक्रेटरी राहुल तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी तथा टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय समेत सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक नगरसेविकाओं का अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह तथा माला भेट कर भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान प्रवासी संवाद में सहभागी होते हुए सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक-नगरसेविकाओं ने अपने प्रभाग की समस्याओं के साथ ही उनके निराकरण व विकास का एजेंडा रखते हुए विकसित और समस्यामुक्त मीरा-भायंदर के मिशन में मनपा शासन-प्रशासन के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। 

इस अवसर पर मुंबई प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ किशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, भाजपा के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष दीक्षित, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर वाजपेयी, गुजराती सेल के जिलाध्यक्ष प्रवीण पटेल, कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण राय, मनसे के जिलाध्यक्ष संदीप राणे, सुप्रसिद्ध भवन निर्माता व समाजसेवी दीपक परमार, नरसिंह एजुकेशन ट्रस्ट के सेक्रेटरी तरूण सिंह, शिवसेना नेता विद्याशंकर चतुर्वेदी, भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा, पूर्व नगरसेवक चंद्रकांत मोदी, भाजपा युवा मोर्चा के युवती प्रकोष्ठ की मीरारोड मंडल अध्यक्ष रजनी मिश्रा, गोल्डन नेस्ट मंडल अध्यक्ष यशस्वी सिंह समेत सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, विविध क्षेत्रों के गणमान्य, सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक नगरसेविका उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुनील गर्ग, यतिन देवधर, प्रवीण पांडेय, पंकज उपाध्याय, शफीक अहमद सुल्तानपुरी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में संपादक राजेश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।



जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें