BREAKING

Jaunpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में संपन्न हुआ होलिका दहन, 87 स्थानों पर शांतिपूर्ण आयोजन


सुरेश कुमार @ नया सवेरा

खेतासराय, जौनपुर। कस्बा खेतासराय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। होलिका दहन की मुख्य परंपरा के अनुसार कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में क्षेत्र के लोग एकत्र हुए। यहां से डीजे की मधुर धुनों और जोगीरा के पारंपरिक गीतों के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। उत्साह और उमंग के माहौल में लोग जौनपुर मुख्य मार्ग की ओर बढ़े और पंजाब नेशनल बैंक के समीप रात्रि लगभग साढ़े दस बजे पहला होलिका दहन विधि-विधान के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: उदयप्रताप सिंह को फिर मिली मुंबई भाजपा प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इसके पश्चात जुलूस पुनः कस्बे की ओर लौटा और प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक होलिका का दहन किया गया। यह स्थान कस्बे की पारंपरिक होली परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हैं। इसके बाद जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए प्राचीन काली मंदिर के पास पहुंचा, जहां देर रात तीसरा होलिका दहन किया गया। इस दौरान पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। होलिका दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। 

इस दौरान, होली जुलूस के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), शांतिभूषण मिश्रा, सोनू बिन्द, धर्मचंद्र गुप्ता, अजय साहू (बब्लू), रविन्द्र पाण्डेय, विशाल मोदनवाल, गौरव मौर्या, शनि गुप्ता समेत आदि लोग मौजूद रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान, राजस्व विभाग की टीम समेत सर्किल के कई थानों की पुलिस बल मौजूद रही। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 87 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए और इसमें क्षेत्र की जनता का अनुशासन एवं सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी नागरिकों को बधाई दी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें