Jaunpur News: फगुआ गायकी की खुमारी में झूमें श्रोता
बक्शा ब्लाक के सुजियामऊ गांव में आयोजित हुआ परम्परागत होली गीत में की गई पुष्प वर्षा
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव में बुधवार को पारंपरिक होली गीत का आयोजन किया गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुन पर फगुआ गीतों को सुनकर श्रोता मन्त्र-मुग्ध हो गये। होली गीत सुनने के लिए दूर-दराज से पहुँचे सैकड़ों श्रोताओं पर पुष्प वर्षा की गई। कलाकारों ने अवधी, फगुआ, उलारा, चैता, बेलवइया, चहका, धमार आदि गीत की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री पति उपाध्याय उर्फ भैवा के आवास पर आयोजित होली मिलन गीत गायन में सबसे पहले 80 वर्षीय वृद्ध रामसकल दूबे ने झूमर गीत के अलावा बागों में बोले कोयलिया गीत गाकर वाहवाही ली। प्रख्यात गायक रामआसरे तिवारी द्वारा चहका गीत "झोकवन बहई बयार अटरिया लम्बी छवाई द बालम" तथा जहर लागेला रे बिना बलमा फगुनवा जहर लागेला प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रख्यात गायक कैलाश शुक्ला ने "होली खेलै मदन गोपाल गोकुल की गलियां" व सवतिया से नैन लड़ाय सुना भावविभोर कर दिया। वशिष्ठ नारायण मिश्र की टीम ने फगुआ बालम तोहरी सेज आवत की डर लागे सुना वाहवाही ली।
गायिका श्वेता यादव एवं प्रेयाँशी ने होली खेलै रघुबीरा अवध में होली खेलै रघुबीरा सुना श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। चौताल सम्राट सूर्यबली तिवारी ने बिरहिन दिन अगम लखाने चैत निअराने सुना वाहवाही लूटी। जनपद के गायक कलाकार आशीष पाठक ने विराजे अवध में श्रीराम देशवा में होरिया मनत है सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही ली। गायक एवं वादन कलाकारों में कृष्णानन्द उपाध्याय, शिवानंद उपाध्याय, अम्बिका उपाध्याय, धर्मदत्त उपाध्याय, विद्यानन्द उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, संजय उपाध्याय ने लुप्त हो रही लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। अंत में आयोजक एवं गीतों के संरक्षण में प्रमुख योगदान करने वाले श्रीपति उपाध्याय ने आये हुए लोगो के प्रति आभार ब्यक्त करतें हुए नई पीढ़ी के लोगों से लुप्त हो रही विधा को सहेजने की जरूरत बताई। इस दौरान प्रख्यात चिकित्सक आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्र, रामकृष्ण त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्र, रामेश्वर त्रिपाठी, रामदयाल द्विवेदी, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे, डॉ. अजय त्रिपाठी, रामजी तिवारी, श्यामजी महाराज, प्रेमशंकर मिश्र, अशोक शुक्ला, कमला तिवारी, शनि उपाध्याय संजय सिंह, स्वामी अंकुर पाठक, कृष्णकांत मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद सिंह के निधन से क्षेत्र में फैली शोक की लहर
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)