BREAKING

Mumbai News: मनोज शांडिल्य ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया होली का त्यौहार

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

वसई। यूथ आइकॉन्स फाउंडेशन के संस्थापक मनोज शांडिल्य ने अपनी पूरी टीम के साथ वसई पश्चिम स्थित जीवन सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट, भुईगांव वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस बारे में हमारे संवाददाता से बात करते हुए श्री शांडिल्य ने बताया कि आज होली के पावन अवसर पर हमें वृद्धाश्रम जाने और वहाँ के वरिष्ठजनों के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला। रंगों के इस खूबसूरत त्योहार को उनके साथ मनाना हमारे लिए सचमुच एक भावुक और ज्यादा यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह नाश्ता और हल्के स्नैक्स लेकर हम आश्रम पहुँचे। वहाँ बुज़ुर्गों के चेहरे की मुस्कान ने दिल को छू लिया। रंगों से ज्यादा खूबसूरत था वो प्यार, अपनापन और आशीर्वाद जो हमें मिल। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियाँ बाँटने और दिलों को जोड़ने का त्योहार है। बुज़ुर्गों का आशीर्वाद ही इस उत्सव की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने बुज़ुर्गों को समय दें, उनका सम्मान करें और हर खुशी में उन्हें शामिल करें। उनके साथ मनाई गई यह होली हमेशा याद रहेगी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मीरा भायंदर के नवनिर्वाचित नगरसेवक और नगरसेविकाओं का हुआ भव्य सम्मान

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें