BREAKING

Mumbai News: राहुल बंगला पर होली के रंग में डूबा भोर भ्रमण परिवार

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

भायंदर। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित राहुल बंगला पर सुशिक्षित लोगों की संस्था भोर भ्रमण परिवार द्वारा धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया।  संस्था के संरक्षक तथा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खूब जमकर फाग गीत गाए गए और पूरी मस्ती के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। उपस्थित लोगों के लिए कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और ठंडई की व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आरजे मिश्रा, मनोज मिश्रा, श्रीराम दुबे और उपेंद्र पांडे ने द्वारा गए गीतों और नृत्य का लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, संस्था के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, मुरलीधर पांडे, राकेश मणि त्रिपाठी लंदन वाले, अभयराज चौबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, जेएन तिवारी, डॉ राकेश मिश्रा, एडवोकेट सतीश चौबे, श्रीकांत उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, नागेश तिवारी, आनंद पाठक, शिवबहादुर सिंह, इंद्रभान सिंह, महापौर पुरस्कृत सुरेंद्र पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, प्रोफेसर अनिल पांडे, दिनेश दुबे,अदालत पांडे, संजय दुबे, संतोष मिश्रा, स्कूल प्रबंधक अजीत शुक्ला, प्रोफेसर बीके दुबे, शिव पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में लल्लन तिवारी ने समस्त लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मीरा भायंदर के नवनिर्वाचित नगरसेवक और नगरसेविकाओं का हुआ भव्य सम्मान

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें