BREAKING

Mumbai News: उत्तर भारतीय संघ की फूलों की होली में दिखा सामाजिक एकता का संगम

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में शनिवार को उत्तर भारतीय संघ की ओर से भव्य होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत और पारंपरिक मिलन के माहौल से पूरा परिसर रंग और उत्साह से सराबोर हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने सभी को होली की शुभकामनांए दी और आम उत्तरभारतीय के प्रति संघ की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ संघ हमेशा डटा रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने भाजपा विधायक राजहंस सिंह का विशेष रूप से सम्मान किया गया ।  इस मौके पर राजहंस सिंह ने कहा कि वे उत्तर भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के विकास और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों ने सहयोग भी दिया। विशाल सिंह ने पांच लाख रुपए का चेक देकर संघ के विशेष ट्रस्टी बनने की घोषणा की। विशाल सिंह के पिता अशोक सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ को मजबूत बनाने में बाबू आरएन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके प्रयासों से ही संस्था लगातार आगे बढ़ी। समारोह में सांस्कृतिक रंग भी खूब देखने को मिला। गायक राकेश तिवारी और उनकी टीम ने पारंपरिक और लोकप्रिय होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रीति भोज (बाटी-चोखा) का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, रामबक्श सिंह, कृष्णामणि शुक्ला, विजय सिंह (मालाड), शिवनारायण सिंह, जसवंत यादव, सुरेश दुबे, रमेश बहादुर सिंह, संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, देवेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, अवनीश सिंह, बीड़ी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्रीनिवास तिवारी, अजय कुमार सिंह, अंतेश सिंह, नंदलाल उपाध्याय, राजेश सिंह, संजू सिंह, सीताराम यादव, प्रह्लाद पांडेय, रामनयन शर्मा, रेणू मल्लाह, विजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, आदित्य दुबे, विशाल सिंह, आदित्य सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खाद्य लाइसेंस हुआ अब आजीवन वैध

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें