BREAKING

Jaunpur News: खाद्य लाइसेंस हुआ अब आजीवन वैध

व्यापार मंडल ने व्यापारियों में मिष्ठान बांटते हुए जताई खुशी 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस को अब आजीवन वैध कर दिया गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गल्ला मंडी के सभी व्यापारियों में मिष्ठान वितरण करते हुए सरकार के इस निर्णय की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि खाद्य लाइसेंस को आजीवन मान्यता देने का सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। खाद्य व्यापार से जुड़े हुए सभी व्यापारियों को बधाई। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। सरकार का यह निर्णय व्यापारियों के लिए राहत भरा है। इससे व्यापार में सुगमता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी: डीएम 

 प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से छोटे-बड़े व्यापारियों को बार-बार नवीनीकरण के झंझट और अनावश्यक कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी। मौके पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, अनाज व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, मीडिया प्रभारी यशवंत साहू, विजय अग्रहरि, चेतन टंडन,दिनेश अग्रहरि, मंगला साहू,विजय जायसवाल, संजय साहू,अरुण कपूर, मनोज साहू, गुलज़ारी लाल गुप्ता, दिलीप साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें