BREAKING

Jaunpur News: खेल आयोजन से बढ़ता है आपसी भाईचारा: रत्नेश कुमार




गुरबाज कंपनी ने सूरज कंपनी को परस्त कर हासिल की जीत 

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बाबा क्लब के तत्वाधान में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही।शनिवार को प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी रत्नेश कुमार ने फीता काट खिलाड़ियों से परिचय कर मैच को प्रारंभ कराया।मुकाबला गुरबाज कंपनी सर्की बनाम सूरज कंपनी कंजहित के बीच खेला गया,खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गुरबाज कंपनी ने सूरज कंपनी को परस्त कर जीत हासिल की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रत्नेश कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए तथा मैदान पर हुई आपसी बहस को मैदान के भीतर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास भी होता है।युवाओं को चाहिए कि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मैदान पर पहुंचकर खेलों में भाग लें।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: उत्तर भारतीय संघ की फूलों की होली में दिखा सामाजिक एकता का संगम

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें