Jaunpur News: मनबढो़ ने पिता पुत्र को धारदार से हमला कर किया घायल
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव में दो मनबढो़ ने चाकू से हमला कर पिता पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है जबकि पुत्र का उपचार अभी चल रहा है।
मामला कुछ इस तरह का बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी हृदय नारायण उम्र लगभग 50 वर्ष आदर्श कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र हृदय नारायण पिता पुत्र सोमवार लगभग 7:00 बजे बाजार से बाइक से घर पहुंचे ही थे कि इनकी जनरल स्टोर के बगल में सब्जी बेचने वाले दो मनबढो़ ने चाकू से ताबड़तोड़ दोनों के सिरों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये। परिजन ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। यहां पर चिकित्सकों ने हृदय नारायण का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी जयदीप कोल सहयोगी जवानों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हरिपाल पैलेस कटघर में विधायक डॉ. आरके के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
