Jaunpur News: हरिपाल पैलेस कटघर में विधायक डॉ. आरके के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न
चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा
रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के रामनगर ब्लाक क्षेत्र के हरिपाल पैलेस कटघर में मड़ियाहूं विधायक डॉ० आर० के० पटेल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विधायक डॉ० आर० के० पटेल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरभि पटेल के संयुक्त प्रयास से किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, फूलों की वर्षा कर तथा मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह में होली के गीतों की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए और वातावरण उत्साह व उमंग से भर गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र रहे। इसके साथ ही अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी एवं राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जौनपुर के एडीएम, मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, रामनगर के भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रेखा पांडेय, प्रसिद्ध गायक रविंद्र सिंह ज्योति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, चंद्रशेखर पटेल, उदय पटेल, ललई सरोज, राजनाथ पटेल, संजू पटेल, मंजू देवी, नितेश पाठक, सुरेश पटेल, ओमप्रकाश पासी, सोनू सिंह, राहुल सिंह, योगेंद्र पटेल, सभाजीत पटेल, भाजपा मड़ियाहूं मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, भाजपा नेता आशीष सिंह, विनोद जायसवाल (नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुर), नगर पंचायत मड़ियाहूं के कमाल फारूखी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखडू, राणा सिंह, सुनीता वर्मा, चांदनी सरोज, मछलीशहर के पूर्व सांसद बी.पी. सरोज सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, पत्रकार और सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई अन्यायपूर्ण बढ़ोतरी : राकेश शेट्टी
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने विधायक डॉ० आर० के० पटेल द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन मड़ियाहूं क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगा।
![]() |
| विज्ञापन |






