BREAKING

Bareilly News: साहित्य परिषद ने बाजना में किया ब्रज संस्कृति समागम

संस्कृति की आत्मा है साहित्य : राजेश

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के तत्वावधान में ब्रज संस्कृति समागम समारोह बाजना, में बरेली सहित ब्रज प्रान्त के चौदह जनपदों के लगभग 200 साहित्यकारों, लोक कलाकारों एवं प्रबुद्ध वर्ग ने प्रतिभाग किया। मथुरा के बाजना स्थित आर के फार्म में हुए समारोह की अध्यक्षता ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने की। कार्यक्रम का संचालन अंजना अंजुम और डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। ब्रज प्रान्त की संगठन मन्त्री एवं साहित्यकार अंजना अंजुम द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भा ज पा के ब्रज प्रान्त के पार्टी प्रवक्ता राजेश चौधरी रहे। 

समारोह को संबोधित करते हुए राजेश चौधरी ने कहा कि ब्रज की पावन भूमि पूरे विश्व को प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होने कहा कि साहित्य संस्कृति की आत्मा है और समाज को रचनात्मक दिशा देने का काम करता है। ब्रजभाषा के बरिष्ठ साहित्यकार रामेन्द्र ब्रज वासी ने कहा कि ब्रज साहित्य ने भक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संत कवि सूरदास और रसखान के साहित्य मे वात्सल्य रस की अविरल धारा प्रवाहित होती है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ सुरेश बाबू मिश्र ने कहा कि विश्व में जितने भी सुखद परिवर्तन हुए हैं उनमें साहित्य ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए आदिकाल से ही समाज में साहित्यकारों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मनबढो़ ने पिता पुत्र को धारदार से हमला कर किया घायल

 समारोह में डाॅ दौलत राम, डाॅ महेश पाण्डेय बजरंग, सन्तोष मिश्रा, वैद्य राजबीर सिंह, डाॅ रवि कान्त मिश्र और डाॅ प्रभाकर मोहन शरण ने भी संबोधित किया।इससे पूर्व मोहन चन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संगीतकार उमेश चन्द्र गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दोनों प्रस्तुतियों की श्रोताओं ने  प्रशंसा की। इस अवसर पर बरेली के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक निर्भय सक्सेना की पुस्तक कलम बरेली की पार्ट 6 का विमोचन भी उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।            

 

इस अवसर पर साहित्य परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें ब्रज भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार रामेन्द्र सिंह ब्रजवासी को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बरेली के ब्रजलोक कॉलोनी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार शिव ओम शर्मा को प्रांतीय प्रचार मंत्री, बरेली के ही एडवोकेट व चित्रकार कुलदीप वर्मा को प्रांतीय मीडिया प्रभारी, अलीगढ के प्रभाकर मोहन शरण को अलीगढ जनपद का जनपदीय अध्यक्ष और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हिन्दी के प्रोफ़ेसर डॉ दौलतराम शर्मा को अलीगढ जनपद का जनपदीय मंत्री का दायित्व देते हुए मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।   

                                      

बरेली के दस साहित्यकारों ने बाजना के इस  साहित्य समारोह में प्रतिभाग किया। इनमें साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, उमेश चन्द्र गुप्ता, डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा, निर्भय सक्सेना, कुलदीप वर्मा एडवोकेट, प्रमोद मिश्रा, शिव ओम शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डे, उमेश त्रिगुणायत शामिल रहे। 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें