Jaunpur News: मडियाहू पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान
नया सवेरा नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। मडियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहूं राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और स्टेडियम की साफ सफाई की तत्पश्चात उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य समिति सदस्य डा संतोष कुमार पांडे ने बौद्धिक दिया अपने संबोधन में पांडे जी ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के महत्व और उसके उपयोगिता को बताया छात्रों को प्रोत्साहित किया कि आप राष्ट्र सेवा में समर्पित हो और आरडी परेड तक पहुंचने का प्रयास करें। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनोरम डा विवेक सिंह डा सुशील मिश्रा डा सुषमा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुरेश कुमार पाठक ने आगंतुक अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्रों को राष्ट्रभक्ति एवं नेक इंसान बनने की नसीहत दी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मशहूर शायर निसार अहमद का निधन
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

