Jaunpur News: मशहूर शायर निसार अहमद का निधन
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यद अलीपुर निवासी मशहूर व मारूफ शायर निसार अहमद का रविवार की सुबह जफराबाद स्थित उनके आवास पर सुबह 5:00 बजे निधन हो गया जिसकी खबर सुनते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी, उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल तथा समाजसेवी शिवम बरनवाल ने बताया कि जफराबाद से एक हस्ती और इल्म का खजाना चला गया। उनका एक शेर भी बताया की, विलादते बादे अजान, शहादते बादे नमाज ,बस इतनी देर का झगड़ा है, जिंदगी क्या है, और तमाम लोगों ने उनकी लिखी हुई किताबों पर चर्चा भी करते रहे उनके पुत्र शाहिद अंसारी ने बताया कि रात में 10:00 बजे सुपुर्द खाक किया जाएगा। उनके घर श्रद्धांजलि देने वालों में डॉक्टर हैदर रजा आब्दी, कलामुद्दीन अंसारी, जफराबाद के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज आदि लोग रहे।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: वाणिज्य कर विभाग की स्थापना दिवस पर डॉ दिव्या त्रिपाठी का सम्मान
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
