BREAKING

Mumbai News: महाराष्ट्र के नए राज्यपाल से कृपाशंकर सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज राज भवन में राज्य के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका अभिनंदन किया। त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके श्री वर्मा ने सीपी राधाकृष्णन और आचार्य देवव्रत के बाद यह पद संभाला है।

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और कृपाशंकर सिंह ने काफी देर तक एक दूसरे  से बातचीत की तथा सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि श्री वर्मा अनुभवी एवं विद्वान व्यक्ति हैं, जिसके चलते महाराष्ट्र के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कुशल नीतियों और दूरदर्शिता पूर्ण योजनाओं को ताकत मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Bihar News: मुख्यमंत्री ने 261 योजनाओं का किया शिलान्यास


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें