BREAKING

Bihar News: मुख्यमंत्री ने 261 योजनाओं का किया शिलान्यास

कजरा सोलर पावर प्लांट के थ्री डी माडल का अवलोकन किया

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

लखीसराय, बिहार। समृद्धि यात्रा के क्रम में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के सूर्यगढ़ा प्रखण्ड के कजरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास से जुड़ी 325 करोड़ की कुल 261 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कजरा सोलर पावर परियोजना मैदान में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल के साथ कजरा पावर प्लांट के कंट्रोल रूम गए। वहां जिलाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ कजरा सोलर पावर प्लांट के थ्री डी माडल का अवलोकन किया। कंट्रोल रूम के निरीक्षण में सीएम ने पावर जेनरेशन हाइब्रिड एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से प्राप्त की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका : बाबा दुबे 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कजरा कार्यक्रम स्थल पर 20 विभागों की 144 नई योजनाओं की आधारशिला रखी। जिनकी कुल अनुमानित लागत 207 करोड़ रुपये है। इनमें से सबसे अधिक लघु सिंचाई विभाग की 25 करोड़ 23 लाख, स्वास्थ्य विभाग के 20 करोड़ 74 लाख, ऊर्जा विभाग की 23 करोड़, भवन निर्माण विभाग के 19 करोड़ मुख्य है।

 मुख्यमंत्री ने इसके अलावा 115 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुके 117 योजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें योजना एवं विकास विभाग के 7 करोड़ 80 लाख, लघु सिंचाई विभाग के 21 करोड़ 26 लाख, ऊर्जा विभाग के 14 करोड़ 79 लाख, पथ निर्माण विभाग के 14 करोड़ 52 लाख, भवन निर्माण विभाग के 32 करोड़ 32 लाख, शिक्षा विभाग के 5 करोड़ 86 लाख की योजना शामिल है।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें