BREAKING

Jaunpur News: पारिवारिक कलह में युवती ने सिंदूर पीया, हालत गंभीर

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ददरा महमदपुर गांव में मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक युवती ने सिंदूर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी पूजा (21) मुंबई जाने की जिद कर रही थी। परिवार के मना करने पर वह आक्रोशित हो गई और कमरे में जाकर सिंदूर पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शार्ट सर्किट से गेहूं की कई बीघा फसल जलकर खाक


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें