Jaunpur News: आग से चार रिहायशी मड़हे जलकर राख,चार बकरियां मरी
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के जैतपुर गांव मे मंगलवार की देर शाम इलेक्ट्रिक वायर के शार्टसर्किट से लगी आग से पांच रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए।एक मड़हे में बंधी चार बकरियां जलकर मर गयी।ग्रामीणों व पुलिस ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।अन्यथा और भी नुकसान हो सकता था।
ऊक्त गांव निवासी जोखई चौहान के मड़हे में शार्टसर्किट की चिंगारी से आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने उनके दूसरे मड़हे को पकड़ लिया।उसमें चार बकरियों को आग की लपेट ने अपने अगोसमे ले लिया।उसके बाद आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।आग ने जोखई के भाई बलवंत चौहान (बीडीसी)के दो मडहो तथा उनके पड़ोसी धर्मेंद्र चौहान के एक मड़हे को जला डाला।तीनो लोगो का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर लेखपाल को घटना की जानकारी दिया।जिससे ऊक्त पीड़ितों को कुछ सरकारी मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पारिवारिक कलह में युवती ने सिंदूर पीया, हालत गंभीर
| विज्ञापन |