Jaunpur News: UPSC में सफलता मिलने पर वंश शर्मा का समाजसेवियों ने किया सम्मान
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
जौनपुर। जनपद के पॉलिटेक्निक चौराहा निवासी वंश शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करके परिवार, समाज, जिला का नाम रोशन किया।उक्त सफलता मिलने पर जनपद की सक्रिय सामाजिक संस्था भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति एवं महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां वंश शर्मा सहित उनके माता-पिता का भी सम्मान पुष्पगुच्छ, पुष्पहार एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।मनोज कुमार शर्मा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के संचालन में उपस्थित समाजसेवियों ने आशीर्वाद के रूप में अपने-अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि वंश शर्मा की सफलता केवल एक व्यक्ति की विजय नहीं बल्कि सम्पूर्ण नंदवंशी समाज के संघर्ष और संकल्प की जीत है। हमारे समाज के युवाओं के लिए यह एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।"
प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा एवं संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने वंश शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।MWO प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा वंश शर्मा ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने वंश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर इस सर्वोच्च शिखर तक पहुँचना यह सिद्ध करता है कि कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पारिवारिक कलह में युवती ने सिंदूर पीया, हालत गंभीर
महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन सुलतानपुर के महासचिव दुर्गेश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि को पूरे उत्तर प्रदेश के लिए हर्ष का विषय बताया।एडवोकेट हाईकोर्ट प्रयागराज संदीप शर्मा, रामगोपाल शर्मा पूर्व प्रधान, विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू जिलाध्यक्ष जौनपुर,डॉक्टर संतोष शर्मा रा.आडिटर,प्रकाश शर्मा पत्रकार,डॉ. बी.के.शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा,शिक्षाविद् रविंद्र कुमार शर्मा रा.उपाध्यक्ष,विनोद शर्मा ने भी शुभकामनाएं दीं।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी लक्षणधारी प्रधान ने किया।रामचंद्र शर्मा,रंजीत शर्मा, संजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, डॉक्टर जयप्रकाश, इंद्रजीत शर्मा,श्याम बहादुर शर्मा तहसील अध्यक्ष बदलापुर, अजीत शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बदलापुर, प्रमोद शर्मा रा. सचिव, डॉक्टर राजेंद्र शर्मा संस्था संरक्षक,अवधेश शर्मा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी,अशोक कुमार शर्मा रा.कोषाध्यक्ष,मुन्ना लाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मातादीन शर्मा और मोहनलाल शर्मा आदि शामिल थे।जनपद जौनपुर की गरिमा बढ़ाने वाले वंश शर्मा की सफलता पर मुंबई से अध्यक्ष सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, मनोज जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा,चंद्र भूषण शर्मा,रामजनम शर्मा,राममिलन शर्मा, श्यामजी शर्मा,अधिवक्ता अनिल शर्मा,संपादक क़दम क़दम पर छोटेलाल शर्मा,प्रबंध संपादक अनिल शर्मा,उपसंपादक हरिशंकर शर्मा,श्रीमती राधा संतोष शर्मा, नीलम शर्मा,उद्योगपति कलेक्टर शर्मा,रामसकल शर्मा,प्रेम कुमार शर्मा,संतोष शर्मा,आर एल वर्मा,रामकृपाल शर्मा,प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा,धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष अखिल भारतीय सविता समाज जयप्रकाश शर्मा,अनंतलाल शर्मा,ओमप्रकाश सविता,कन्हैयालाल शर्मा, महानगर पालिका स्थायित्व समिति उपनगर अध्यक्ष संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा,नगरसेविका मानसी रमेश शर्मा, सुरेश कमला प्रसाद शर्मा,बाबुल्ले शर्मा,डॉ संतोष शर्मा,डॉ प्रहलाद शर्मा एवं डॉ संजय शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।
| विज्ञापन |
