BREAKING

Jaunpur News: शार्ट सर्किट से गेहूं की कई बीघा फसल जलकर खाक

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के भगासा गांव में मंगलवार दोपहर बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई, जिससे कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग लगने से श्रीराम दुबे, केदार दुबे, श्याम बहादुर सिंह, रामभरत सिंह, राधेश्याम, रामसहाय, रत्नसेन सिंह, अखंड सिंह, दीप नारायण, सत्येंद्र सिंह, वंश बहादुर, कुंवर बहादुर, शिव बहादुर, बलवीर सिंह व रामधीरज रजक की फसल जलकर नष्ट हो गई।

सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी रही कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर के रंजन सिंह बने डिप्टी जेलर, क्षेत्र में खुशी की लहर

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें