BREAKING

Jaunpur News: आपसी रंजिश में हुई मारपीट में युवक घायल

हत्या के प्रयास मेंचार लोगों प्राथमिकी दर्ज 

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के ककराही गांव निवासी गोविंद सिंह और संदीप सिंह के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गोविंद सिंह को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। घायल के भतीजे अमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संदीप सिंह, राजू सिंह, साहिल सिंह और विजय सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शार्ट सर्किट से गेहूं की कई बीघा फसल जलकर खाक

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें