Jaunpur News: कार ऑटो की टक्कर से दो की मौत, तीन घायल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरिडीहा-पगलागंज का मामला
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पगलागंज के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक ऑटो रिक्शा को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दो वृद्धों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा शाहगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पगलागंज बाजार के समीप पहुंचा, पीछे से आ रही तेज गति की इनोवा कार ने उसे *धक्का* मार दिया। धक्का इतना भीषण था कि ऑटो अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरा, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रसोई गैस सिलेंडर के मुद्दे पर खुटहन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी बैजनाथ गुप्ता (71) तथा खेतासराय कस्बा निवासी गुलाब साहू (72) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा इनोवा कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
हादसे मे तीन घायल
हादसे में ऑटो रिक्शा पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सम्बलपुर निवासी नीतू (38) पत्नी अजय, आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी निलेश (22) पुत्र फेकूराम तथा कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा निवासी इस्तेखार (22) पुत्र मुमताज शामिल हैं। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
| विज्ञापन |
