BREAKING

Jaunpur News: रसोई गैस सिलेंडर के मुद्दे पर खुटहन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। देश में रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी, खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा भाजपा सरकार के कारण देश में अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया है, सरकार की विफल नीतियो के कारण उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पिता पुत्र को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिला सचिव विनोद त्रिपाठी ने कहा कि आपदा के समय एलपीजी घरेलू और कामर्शियल सिलेंडरों के कीमतों में वृद्धि कर भाजपा सरकार ने जनता के पाकेट पर खुले आम डाका डालने का काम किया है। विनोद त्रिपाठी ने आगे कहा कि इस समय सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लम्बी कतारें लगी हुई है किंतु सरकार जनता को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियों की सजा जनता को भुगतना पड़ रहा है, हर तरफ अविश्वास का माहौल बना हुआ है, देश में फैले अफरातफरी के माहौल को शांत करने के बजाय सरकार और सत्ताधारी दल चुनाव में व्यस्त हैं। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंहगाई चरम पर पहुंच गयी है, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस शाहगंज के विधानसभा रत्नेश यादव, सोशल मीडिया के प्रभारी शैलेन्द्र यादव, परवेज अहमद,बाढूराम बिंद, शेषनाथ यादव, लल्ला तिवारी, महेन्द्र गौतम, प्रमोद यादव, अवधेश शर्मा, भारत लाल, रामधारी पाल, सैयद रुमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें