Jaunpur News: शिया मुस्लिम समुदाय ने इस वर्ष सादगी से मनाई ईदुल फितर
आयतुल्ला सैय्यद अलीगढ खामेनाई की शहादत का असर दिखा त्योहार पर
ईदुल फितर अल्लाह की तरफ से तीस रोजो का मुसलमानो को ईनाम है मौलाना महफुजुल हसन खां
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शिराजे हिन्द जौनपुर मे ईदुल फितर की नमाज़ शिया मुसलिम समुदाय ने विभिन्न मस्जिदों मे अदा की इस वर्ष शिया मुसलिम समुदाय ने रहबरे मोअज्जम आयतुल्ला सैय्यद अली खामेनाई की शहादत के कारण बहुत ही सादगी से ईदुल फितर मनाई इस वर्ष परम्परागत उत्साह देखने को नहीं मिला लोगों ने बहुत ही सादगी से ईद मनाई। लोगो ने नमाज़ के बाद एक दूसरे से मुसाफेया किया अर्थात हाथ मिलाया परन्तु गले नहीं मिले घरों मे ईद की खुशी का मुख्य पकवान सेवईं नहीं पकाई गई नये (वस्त्र) लिबास नहीं पहने गये यहाँ तक छोटे छोटे बच्चों ने नया परिधान धारण नहीं किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एनएसएस शिविर में सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता पर जागरूकता का संदेश
शिया मुसलमानो ने सबसे ज्यादा संख्या मे ईदगाह सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में नमाज अदा की जंहा पहली जमात की इमामत मौलाना महफुजुल हसन खां इमामे जुमा एवम प्रधानाचार्य इमानिया नासिरया कालेज जौनपुर ने की, जबकि दूसरी जमात की नमाज़ मौलाना आबिद आगा खां नजफी ने पढाई मौलाना महफुजुल हसन खां ने इस मौके पर खुत्बा देते हुए ईदुल फितर की अहमियत पर रोशनी डाली उन्होंने कहा कि हम सब ईद के मौके पर बुराईयों से दूर होने की शपथ लें नेकी की तरफ कदम बढाएं उन्होने इस्लाम में कुरबानी के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि तीस रोजे का अल्लाह की तरफ से ईमान है उन्होने वतने अजीज हिन्दोस्तान की खुशहाली तरक्की के लिये दुआ कराई उनहों ने ईरानी की फतेह और कामयाबी के लिए भी दुआएं कराई आयतुल्ला शहीद सैय्यद अली खामेनाई, शहीद अली लारेजानी और ईरान के दीगर शोहदाए राहे हक की मगफिरत के लिए सूर ए फातिहा पढाई।
इस मौके पर शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने समुचित व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अन्य पुलिस उच्चघिकारी नगर पालिका प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। ईदगाह मे ईदुल फितर की सुव्यवंस्थित प्रबन्धन मे सैय्यद परवेज हसन नेता, शिया जामा मस्जिद इन्तेजामिया कमेटी के सदस्यगण मोहमद नासिर रजा गुड्डू, सैय्यद असलम नक्वी, तहसीन अब्बास सोनी, डाक्टर हाशिम खान सैय्यद इरशाद जैदी शिया जामा मस्जिद के केयरटेकर अहमद के अलावा सैय्यद रूमी जैदी इत्यादि सहयोग रहा।
https://www.nayasabera.com/2026/03/jaunpur-news-message-awareness-social-harmony-national-unity-nss-camp.html


