BREAKING

Jaunpur News: पुस्तक नवनिर्माण के 9 वर्ष का विमोचन



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्यमंत्री ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक पुस्तक “नवनिर्माण के 9 वर्ष“ का विमोचन किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसे सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में देखा गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद ने बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और पर्यटन निवेश, उद्योग के क्षेत्र में लगातार रोजगार के अवसर सृजित हो रहे है। 8 नए हवाई अड्डा का विकास कार्य चल रहा है राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2016-17 में 2.96 लाख करोड़ रुपए था जो 2024-25 में बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपए हो गया है। सदस्य विधान परिषद ने प्रेस वार्ता के दौरान जनपद की उपलब्धियों के बारे में बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में जनपद में चौमुखी विकास कराया जा रहा है। जनपद में एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी, फोर लेन और सड़को के चौडीकरण, सुदढीकरण के साथ ही नयी सड़को का जाल बिछाया गया है। 

जिला अस्पताल में मरीजों का सुगमता पूर्वक ईलाज किया जा रहा है और मेडिकल कालेज में भी प्रतिदिन लगभग 2500 ओपीडी देखी जा रही है।  खेल के क्षेत्र में युवाओ को सभी मूलभूत सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए इन्दिरागांधी स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण किया गया है। पुलिस विभाग के द्वारा प्रभावी तरीके से कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रबंधक की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि 

उन्होने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत 2016 से अब तक 97 हजार 647 आवास स्वीकृत हुए है। मुख्यमंत्री आवास योजना में 2019 से अब तक 20 हजार 292 आवास स्वीकृत किये गये है। वृद्वावस्था योजना में 2 लाख 22 हजार, निराश्रित महिला पेंशन योजना में 95 हजार 24, दिव्यांग पेशंन मेंं 28 हजार 518, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत 1371 जोडों का विवाह इस वर्ष और आगामी  जौनपुर महोत्सव में लगभग 800 जोडो का विवाह होना प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक 403934 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

जनपद के युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी के साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, र्स्टाटअप के तहत स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक लोन वितरण करने में जनपद शीर्ष स्थान में है, अभी तक इस योजना अंतर्गत बैंको के द्वारा कुल 3759 को लोन वितरित कर दिया गया है।  इसके साथ ही जनपद के किसानो की आय को दोगुनी करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए संचालित है, जिनमें शासन के द्वारा अनुदान के माध्यम से किसानो को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनपद में किसान सम्मान निधि योजनार्न्तगत कुल 955807 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। उन्होने बताया कि शासन के द्वारा जनपद के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के प्रयास किये जा रहे है, समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किये जा रहे है। शासन सभी वर्ग के उत्थान हेतु प्रयासरत और प्रतिबद्ध  है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक के के पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें