BREAKING

Jaunpur News: प्रबंधक की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए देर रात तक लगा रहा तांता 

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन,जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र खुटहन अंतर्गत नेशनल इंटर कॉलेज पट्टी नरेंद्रपुर के प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह की माता दमयंती सिंह (88) को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों का सिलसिला जारी है। बुधवार को विशिष्ट जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पट्टी नरेंद्रपुर स्थित उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। 

आत्मा की शांति व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रबंधक की माता का हृदय गति रुक जाने के कारण (9 मार्च) सोमवार को निधन हो गया था। मौके पर खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, डॉ राकेश चंद्र तिवारी, सदस्य जिला पंचायत रवींद्रनाथ बिंद, डॉ विनोद कुमार सिंह वत्स, शाहगंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, डॉ पंकज सिंह, शंकर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रधान अमरजीत मिश्रा, पूर्व प्रधान जगदंबा वर्मा सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: स्नेह मिलन समारोह में हुई फूलों की होली, गाए लोकगीत

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें