BREAKING

Jaunpur News: पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: जिलाधिकारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में गौवंश एवं अन्य निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण के लिए संचालित गौशालाओं में वर्तमान समय में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के समस्त कृषक बंधुओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के लिए सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भोजपुरी गायक गोरख यादव ने असहाय किरन निषाद की मदद

जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद के किसान भाई यदि अपनी फसल से प्राप्त भूसे का कुछ भाग गौशालाओं के लिए दान करते हैं तो इससे निराश्रित पशुओं के संरक्षण में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूसा संग्रहण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्राप्त भूसे को गौशालाओं तक शीघ्र पहुंचाया जाए। जनपद के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक भूसा दान कर गौसेवा में अपना योगदान दें।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें