Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्पेशल क्लॉज से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना प्रकरण की जांच किए स्पेशल डिस्क्लोज न किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने का पूरा प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से निस्तारित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस निस्तारण में सर्वाधिक स्पेशल डिस्क्लोज किए जाने पर समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण, जिला पूर्ति अधिकारी, एक्सईएन प्रांतीय खंड, सहित अन्य अधिकारियों के प्रति कड़ीनाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Varanasi News: गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना
![]() |
| विज्ञापन |

