Hyderabad News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'स्वाभिमान परियोजना' की शुरुआत
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। एई फाउंडेशन ने अंतर्रारष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'स्वाभिमान परियोजना' केंद्र की शुरुआत की। इस केंद्र का उद्घाटन फलकनुमा के आरएनबी कॉलोनी स्थित बंजारा कल्याण सामुदायिक भवन में किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इस कार्यक्रम के तहत हैदराबाद के नेशन इंस्टीट्यूट आफ फौशन डिजाइनिंग (एनआईएफएस) के विद्यार्थी स्थानीय महिलाओं को उन्नत सिलाई और दर्जी कार्य की तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। केंद्र में सिलाई मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें समाजसेवियों और सहयोगियों व्यवसायी गोपाल चौधरी और अजय कुमार शुक्ल द्वारा दान किया गया है। यह केंद्र महिलाओं के लिए कौशल विकास और आजीविका के अवसर प्रदान करने वाला स्थायी प्रशिक्षण स्थल बनेगा।
कार्यक्रम में संगीता मिश्रा(संस्थापक निदेशक, संस्था), बंदलगुड़ा राजस्व विभाग के प्रवीण और मोहन, फलकनुमा पुलिस निरीक्षक जंगैया, अपराध निरीक्षक जाकिर हुसैन तथा उपनिरीक्षक राजेश्वर रेड्डी सहित कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नायक नगर कॉलोनी समिति के नेता शंकर नायक, कृष्णा नायक, श्रीनु नायक, दिनेश और अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्था ने भविष्य में 'स्वाभिमान परियोजना' के अंतर्गत और भी केंद्र स्थापित कर अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Varanasi News: गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |




