Jaunpur News: भोजपुरी गायक गोरख यादव ने असहाय किरन निषाद की मदद
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। ग्राम सभा पिलकिछा खुटहन की निवासी असहाय गरीब महिला की भोजपुरी गायक गोरख यादव ने पहुंचकर मदद की। जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। बता दें कि खुटहन के पिलकिछा गांव निवासी किरन निषाद की माली हालत बहुत खराब हो चुकी है और किस किरन निषाद के पति की तबीयत बहुत दिनों से खराब चल रही है उनका इलाज करने के लिए वह झाड़ू पोछा करके पैसे जुटा रही थी और साथ में दो बच्चों को भी पाल रही है। यहां तक की दिन भर में खाने-पीने के लाले पड़ जाते थे। किसी तरह से वह परिवार चल रही थी। इसकी जानकारी सरायख्वाजा के मल्हनी निवासी प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोरख यादव को हुई। वह किरन निषाद के घर पिलकिछा पहुंच गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिल रिवीजन और लाइन शिफ्टिंग में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
उन्होंने महिला को जरूरतमंद के राशन वस्त्र समेत जरूरत के सामान उपलब्ध कराया और आगे भी मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि और लोग भी आपका मदद करने के लिए आगे आएंगे। जिससे वह महिला ने उनका आभार जताया। गोरख यादव ने कहा कि उसके परिवार के स्थिति के बारे में हमें जब जानकारी हुई तब हमने उसकी मदद करने का कदम उठाया और वहां पहुंच गया मैं और लोगों से अपील किया है की बहन के किरन निषाद का मदद किया जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी उसकी समय-समय पर मदद की जाएगी और इसमें लोगों को आगे आना चाहिए।
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
