BREAKING

Jaunpur News: बिल रिवीजन और लाइन शिफ्टिंग में भ्रष्टाचार की जांच शुरू

अधिशासी अभियंता मछलीशहर कार्यालय में जांच के लिए शुक्रवार को पहुंची टीम 

बिजली विभाग को राजस्व हानि पहुंचाने का आरोप 

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। बिजली विभाग के मछलीशहर डिवीजन में अधिशासी अभियंता कार्यालय द्वारा किए गए घोटाले की जांच के लिए शुक्रवार को एक टीम मछलीशहर कार्यालय पहुंची।बिल रिवीजन और लाइन शिफ्टिंग में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच शुरू की गई है। आरोप है कि उक्त कार्यालय द्वारा बिजली विभाग को कई करोड़ रुपए की राजस्व हानि हुई है। मुगराबादशाहपुर के धौरहरा गांव निवासी पवन कुमार पाण्डेय ने अधिशासी अभियंता मछलीशहर राजन कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजस्व घोटाले का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री सहित विद्युत विभाग के उच्चाघिकारियों को साक्ष्य सहित शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है।शपथ पत्र देते हुए इस भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाते हुए आरोप लगाया है कि उपभोक्तओं का 1 लाख का बिजली बिल महज 5 हजार लेकर एक्सईएन मछलीशहर द्वारा खत्म कर दिया गया हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत में अज्ञात लोगों ने दुकान में खड़ी बाइक को लगाई आग

पी.डी. करने के बाद उसी नाम से उसी परिसर में पुनः नया कनेक्शन दे दिया गया हैं।पवन का यह भी आरोप है कि लाइन शिफ्ट करने के नाम पर लाखो के राजस्व का  नुकसान हुआ है। बिल रिवीजन के नाम पर यदि  मछलीशहर डिविजन कि जाँच करायी जाये तो कई करोड़ का घोटाला सामने आयेगा।विद्युत विभाग के नियमों व दिशा निर्देशों को दर किनार करते हुए कनेक्शन के नाम पर अलग-अलग देय शुल्को में रसीद काटी जा रही हैं।अधिशासी अभियंता की शिकायत पाँच माह पूर्व ही की गई थी। साक्ष्य सहित आठ मामलों को विभाग को दिया गया था। अभी यह जांच पूरी नहीं हुई थी, तब तक  आठ मामलों को और उजागर करते हुए फिर से जांच कराये जाने की माँग की गई।जिस पर विभाग द्वारा जांच पड़ताल कराई जा रही है।

अधिशासी अभियंता पर लगे आरोप की शिकायत की जाँच के लिए अधिशासी अभियंता मीटर व विभाग के लेखाकार की टीम शुक्रवार को मछलीशहर पहुँची। जांच पड़ताल करने के बाद टीम के सदस्य वापस लौट गए।जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता जौनपुर को शीघ्र ही सौंपने की बात कही गई है। मामले के बाबत अधीक्षण अभियंता विद्युत अनिल कुमार पाठक ने दूरभाष पर बताया कि उक्त कार्यालय में हुई राजस्व घोटाले की शिकायत की जांच के लिए टीम बनाई गई है। अधिशासी अभियंता मछलीशहर की जाँच के लिए गठित टीम जाँच करने शुक्रवार को वहाँ गई थी। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।जाँच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें