Jaunpur News: केराकत में अज्ञात लोगों ने दुकान में खड़ी बाइक को लगाई आग
नई बाजार स्थित कोमल ऑटोपार्ट एवं गैरेज में घटी वारदात
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की कर रही है तलाश
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के नई बाजार के काशी गोमती ग्रामीण बैंक के समीप स्थित कोमल ऑटोपार्ट एवं गैरेज की दुकान में बीती रात दो नकाबपोस बदमाशों ने खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी,जो देखते ही देखते करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों तक फैल गई। आग के विकराल रूप देख आस पास के लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया। तत्पश्चात् मकान मालिक ने दुकानदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और मंजर देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल
नई बाजार में स्थित ऑटो गैरेज में जिस समय बदमाश बेखौफ होकर दुकान में खड़ी बाइक में आग लगा रहे थे कि दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरी करतूस कैद हो गई,जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि रात करीब सवा 11 बजे दो नकाबपोश युवक हाथ में पेट्रोल लेकर दुकान के पास पहुंचे। एक युवक ने खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़का, जबकि दूसरे ने माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही वहां खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गए। इस घटना से दुकान मालिक को भारी नुकसान हुआ है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भुक्तभोगी ने तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी गांव निवासी अवनीश कुमार पुत्र अच्छेलाल नई बाजार में ऑटो गैरेज की दुकान खोल परिवार का भरण पोषण करते है रोज की भांति शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब सवा ग्यारह दुकान में अज्ञात लोगों द्वारा खड़ी बाइक में आग लगाने की सूचना मिली। तत्पश्चात शनिवार को तहसील दिवस में पहुंच अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर अवगत कराया कि दुकान में खड़ी 15 से 20 गाड़ियां व कुछ मोटर्स पार्ट जलकर खाक हो गया जिसकी कुल कीमत लगभग दस लाख है।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

